naya gujrati lohar samaj dharmshala mandsaur bhumi pujan

नया गुजराती लौहार समाज धर्मशाला मंदसौर भूमि पूजन

  • My Admin
  • 21-08-2021

दिनांक 20 अगस्त 2021 को अभिजीत मुहूर्त में नया गुजराती लोहार समाज की धर्मशाला भूमि चंद्रपुरा पशुपतिनाथ रोड पर धर्मशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया । भूमि पूजन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी व संस्थापक सदस्य आदरणीय श्री भेरूलालजी लोहार लालघाटी श्री भागीरथ जी लोहार दलोदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव लाल जी लोहार दलोदा निर्माण समिति अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जी लोहार उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जी चौहान मंदसौर जिला अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी लालघाटी श्री पन्नालाल जी लोहार सीतामऊ श्री बलराम जी लोहार मुंडला फौजी श्री श्याम लाल जी लोहार बुढा के कर कमलों द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर समाज के श्री बद्रीलाल जी लोहार बूढ़ा श्री भगतराम जी लोहार दलोदा श्री जगदीश जी लोहार लालघाटी श्री सत्यनारायण जी लोहार खानपुरा श्री कारूलाल जी लोहार समाज के राष्ट्रीय सचिव श्री अनिल जी लोहार टकरावद युवा संगठन के संरक्षक श्री जगदीश जी लोहार बूढ़ा पूर्व संगठन मंत्री श्री धनराज जी लोहार लालघाटी श्री सुनील लोहार खानपुरा श्री श्याम लाल जी लोहार साबाखेड़ा मंदसौर जिला समिति कोषाध्यक्ष श्री किशोर लोहार लालघाटी सचिव श्री रतन लाल चौहान मंदसौर सह. सचिव श्री परमानंद लोहार दलोदा श्री अर्जुन जी लोहार बड़वन श्री पंकज जी लोहार सीतामऊ श्री गोविंद लोहार लालघाटी आदि उपस्थित थे ।

यह जानकारी मंदसौर जिला मीडिया प्रभारी महेश लोहार गुराडिया ने दी